बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैना के सामने मंगलवार की देर रात सड़क पर विजय निषाद (34 वर्ष) पुत्र मेवा लाल निषाद निवासी कोटवा रामपुर थाना बरहज, जनपद देवरिया अपने चाचा के लड़के सुरेश के साथ पैना गांव निमंत्रण में गया था,निमंत्रण के बाद देर रात्रि पैदल अपने गांव वापस आ रहे थे, कि उसी समय अज्ञात बोलेरो ने विजय निषाद को धक्का मार दिया। बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया,जबकि विजय निषाद बुरी तरह घायल हो गया। उसके चाचा के लड़के ने इस घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल विजय निषाद को सीएचसी बरहज ले जाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।किन्तु जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह लगभग 7:00 बजे विजय निषाद की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कर लिए भेज दिया गया।
देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…
लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…