बोकारो/गोमिया,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत जागेश्वर विहार थाना क्षेत्र के काशीटांड इलाके में आज बुधवार की अहले सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ तड़के शुरू हुई और कई घंटों से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।
इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। घायल जवान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टीम मौके पर डटी हुई है और जंगलों में मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
सूत्रों की मानें तो इस मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के कुख्यात कमांडर उर्फ बीरसेन के दस्ते से आमना-सामना हुआ है। मुठभेड़ स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल, कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला बल की तैनाती की गई है।
स्थानीय लोगों को इलाके में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। प्रशासन भी पूरी स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है।
गौरतलब है कि यह इलाका पूर्व से ही नक्सल प्रभावित रहा है, और सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हाल के दिनों में कई माओवादी ठिकानों को ध्वस्त किया गया है।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…