बीएमजीएफ की टीम पहुंची देवरिया,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण

उन्मूलन में निजी चिकित्सकों का किया आह्वान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
फाइलेरिया व कालाजार उन्मूलन को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसको लेकर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रगति को जानने के लिए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) की नेशनल टीम द्वारा बनकटा ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सिकटिया गांव का भ्रमण किया गया। बीएमजीएफ के कंट्री लीड डॉ. भूपेंद्र त्रिपाठी के नेत्रत्व में डब्लूएचओ, पाथ और सीफार के प्रतिनिधियों ने सबसे पहले सीएमओ डॉ राजेश झा से मुलाक़ात की तत्पश्चात बनकटा ब्लॉक के पीएचसी और सिकटिया गांव का जायजा लिया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं से अगस्त माह में चले एमडीए अभियान में दवा सेवन के विषय में जानकारी ली। साथ ही फाइलेरिया नेटवर्क से चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की।

   डॉ. भूपेंद्र ने डीएमओ  सुधाकर मणि से इस बात की जानकारी ली कि फाइलेरिया मरीजों को क्या-क्या सुविधा दी जा रही है। हाईड्रोसिल के मरीज के लिए ऑपरेशन की सुविधा है या नहीं। सिकटिया गांव में टीम ने कालाजार मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके  अलावा पूछा क्या उन्हें आवास का लाभ मिला है या नहीं। टीम ने सिकटिया गांव  में बने फाइलेरिया और कालाजार रोगी उत्तरजीवी नेटवर्क के  सदस्यों से भी भेंट किया। भेट के दौरान विंध्याचल, सुशीला और साधना ने आईआरएस छिड़काव के घर-घर जाकर छिड़काव के महत्व के बारे में दी गई जानकारी में सहयोग के बारे में बताया। 
    टीम ने गांवों में प्रैक्टिस करने वाले ग्रामीण चिकित्सकों  से फाइलेरिया तथा कालाजार उन्मूलन में अपना योगदान देने के लिए अपील की और कहा कि  इन दोनों बीमारी से जंग जितने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। प्रत्येक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है।
    इसके बाद टीम शाम को दोबारा जिला मुख्यालय पहुंची और सीएमओ डॉ राजेश झा से भेंट कर भ्रमण के बारे में बताया और जिले में किए जा रहें प्रयासों की प्रशंसा की। बैठक में डीएमओ  सुधाकर मणि, बीएमजीएफ के कंट्री लीड डॉ. भूपेंद्र त्रिपाठी के साथ डब्लूएचओ के स्टेट रीजनल कोआर्डीनेटर डॉ नित्यानंद ठाकुर, पाथ के स्टेट टीम लीडर डॉ शोएब, सीफार के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर डॉ सतीश पाण्डेय और पाथ के प्रोग्राम मैनेजर डॉ नीरज पाण्डेय,  सीफार के जिला समन्यवक दीपनारायण पाण्डेय, पाथ के जिला सामन्यव देशदीपक सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान सीएमओ डॉ राजेश झा ने कालाजार और फाइलेरिया उन्मूलन में किए जा रहे कार्यों की मीडिया कवरेज की एक बुकलेट बीएमजीएफ के कंट्री लीड डॉ. भूपेंद्र त्रिपाठी को भेंट की।
rkpnews@somnath

Recent Posts

में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

1 minute ago

देवरिया में यूजीसी प्रावधानों पर महापंचायत, सरकार के खिलाफ तीखे तेवर

समान संघर्ष समिति के मंच से नीतियों पर सवाल; अलंकार अग्निहोत्री ने 2029 में चुनावी…

16 minutes ago

हत्या मामले का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

2 hours ago

डिजिटल और पेपरलेस होगी जनगणना 2027, तैयारियां तेज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…

2 hours ago

सपा कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…

2 hours ago

देवरिया में समाजसेवी पर जानलेवा हमला, फर्जी डिग्री वाले अस्पतालों की शिकायत के बाद बवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कथित रूप से फर्जी डिग्री के सहारे संचालित निजी…

2 hours ago