आयर थाना क्षेत्र के भेडड़ी गांव में जमीन विवाद बना जानलेवा, इलाके में तनाव
भोजपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।
भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के भेडड़ी गांव में गुरुवार को खेत में धान की रोपनी के दौरान हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, भेडड़ी गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। एक पक्ष के लोग खेत में धान की रोपनी कर रहे थे, तभी दूसरा पक्ष वहां पहुंचा। खेत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला अचानक हिंसक हो गया और देखते ही देखते गोलीबारी शुरू हो गई।
गोली लगने से गांव निवासी भगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का बयान
थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना आपसी जमीन विवाद की पुरानी रंजिश का परिणाम है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…
प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…
साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…
22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…
🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…