रांची (राष्ट्र की परम्परा)
विश्व दिव्यांता दिवस के उपलक्ष्य में “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन” का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल शाहनवाज अख़्तर के सहयोग से झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवेंद्रनाथ महतो से झारखंड विधानसभा में प्रतिनिधिमंडल 14 सूत्री मांग थैलेसीमिया पीड़ितों/परिजनों के लिखित आवेदन,19 सूत्री रक्तदान के मुद्दों पर एवं 3 सूत्री दिव्यांता पर स्मार-पत्र दिया।
प्रतिनिधिमंडल को माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रवेंद्रनाथ महतो ने बेहद गंभीरतापूर्वक सुना और समझा उसके बाद अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड थैलेसीमिया एवं रक्तदान पर आपकी जो मांग है उस पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित होगी। मैंने भी आपने क्षेत्र में थैलेसीमिया पीड़ित एवं परिजनों का दर्द देखा है बल्कि बॉन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली भेजा था। सचिव से भी बात करूंगा।
वहीं से प्रतिनिधिमंडल झारखंड कांग्रेस के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव से उनके रांची स्थित आवास पर स्मार-पत्र पर बातचीत के साथ मिला।
प्रतिनिधिमंडल में नदीम खान,पॉवेल कुमार, रोयान सुरंजन बाड़ा,रीना सुचित्रा टोप्पो, अजित कुमार मिश्रा,जयनाथ महतो,बिमला कच्छप,विनोद बैठा,ज़िलानी अंसारी, नईमउल्लाह खान,अकरम,बुलंद आदि शामिल थे।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…