खंड शिक्षा अधिकारी ने मुसहर बस्ती का भ्रमण कर अभिभावकों को किया जागरुक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने सोमवार को निरीक्षण के दौरान मठिया भोकरिया मुसहर बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रों की संख्या कम देखकर नाराजगी जताई। शिक्षकों द्वारा यह बताए जाने पर कि अभिभावक शिक्षा के प्रति उदासीन हैं। उन्होने बस्ती का भ्रमण कर उपस्थिति एवं नामांकन हेतु अभिभावकों को जागरूक किया।
बीईओ ने धर्मपुर न्याय पंचाचत के प्राथमिक विद्यालय नौका टोला, प्राथमिक विद्यालय मठिया भोकरिया, प्राथमिक विद्यालय मठिया भोकरिया पूर्वी ,उच्च प्राथमिक विद्यालय मठिया भोकरिया का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने निपुण मिशन, मिशन कायाकल्प, रंगाई पुताई, शैक्षणिक वातावरण, शिक्षक डायरी, संदर्शिका एवं टीएलएम के प्रयोग, शिक्षण योजना के क्रियान्वयन, एमडीएम योजना आदि जांची। कमी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों को फटकार लगाई व शीघ्र समस्त कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने विद्यालय को दिसंबर 2023 तक निपुण बनाने एवं संदर्शिका, शिक्षक डायरी व टीएलएम का प्रयोग करते हुए शिक्षण योजना के अनुसार शिक्षण कार्य करने को कहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

29 minutes ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

30 minutes ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

32 minutes ago

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

2 hours ago

UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…

2 hours ago

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो मिठाई नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…

2 hours ago