ब्लाक प्रमुख ने आयुष्मान भवन का किया उद्घाटन

भवन उद्घाटन के बाद प्रमुख ने विश्व जनसंख्या नियंत्रण अभियान में चलने वाली वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

महराजगंज ( राष्ट्र की परंपरा)।
नौतनवा क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर सीएचसी पर बुधवार को आयुष्मान भवन का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया ने फीता काटकर किया। विश्व जनसंख्या नियंत्रण अभियान के तहत गांव एवं शहरों में लोगों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहनो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रमुख ने संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या दुनिया भर के लोगों के लिए चिंता का बड़ा कारण बन गयी है ।जनसंख्या वृद्धि के वजह से अशिक्षा ,बेरोजगारी और गरीबी बढ़ रही है ।हर दिन लाखों की संख्या में बढ़ रही जनसंख्या लगभग सभी देशों के लिए मुसीबत बन गयी है दुनिया के तमाम देशों में बढ़ रही आबादी को नियंत्रित करने , लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर डॉ0 अखिलेश यादव ,बीपीएम हरीनाथ यादव ,फार्मासिस्ट धर्मेंद्र शाही ,अशोक कुमार , निसारअहमद आयुष्मान मित्र ,आकाश श्रीवास्तव एलटी ,सेराज अहमद ,चंद्रजीत सिंह ,राकेश कुमार ,अभय चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago