पैसे लेकर चंद दिनों में बन रहे जन्म प्रमाण पत्र। वही जरूरतमंद महीनों चक्कर काटने के बावजूद लोगों के हाथ खाली,जबकि दलाल एक सप्ताह में बनवाकर दे रहे प्रमाण पत्र
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र में इन दिनों जन्म प्रमाण पत्र बनवाना आम ग्रामीणों के लिए किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं है। एक ओर जहां जरूरतमंद लोग महीनों तक ब्लाक और तहसील कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी ओर दलाल महज एक सप्ताह में जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर दे रहे हैं। वह भी मोटी रकम लेकर। ग्रामीणों का कहना है कि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उन्हें कई दस्तावेज और प्रकिया पूरी करनी पड़ती हैं। इसके बावजूद फाइलें महीनों तक लंबित रहती हैं। वहीं ब्लाक और तहसील कार्यालयों में सक्रिय दलाल 1000/- से 1500/- रुपये लेकर दस्तावेज इकट्ठा करते हैं, और चुपचाप प्रमाण पत्र बनवाकर जरूरतमंदों को थमा देते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ब्लाक और तहसील कार्यालय में दर्जनों की संख्या में सक्रिय बिचौलिए खुलेआम काम कर रहे हैं। ये बिचौलिए प्रतिदिन या दो दिन के अंतराल पर कार्यालय पहुंचते हैं, दस्तावेज जमा करते हैं और अधिकारियों की मिलीभगत से उनका काम प्राथमिकता से करवाते हैं।
सूत्रों की मानें तो यह सब कुछ एक सुसंगठित नेटवर्क के तहत चल रहा है, जहां दलालों और संबंधित कर्मचारियों के बीच आपसी सांठ-गांठ है। यदि कोई आम व्यक्ति खुद प्रमाण पत्र बनवाने जाए, तो उसकी फाइल को किनारे रख दिया जाता है, और उसे बस आश्वासन मिलता है। जबकि दलालों द्वारा दिया गया आवेदन तेजी से आगे बढ़ाया जाता है।
स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और दलालों पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए ताकि आम जनता को भी समय पर और बिना रिश्वत दिए सरकारी सेवाएं मिल सकें।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…