भाकियू चढूनी ने सदस्यता अभियान के तहत किसानों को कराई सदस्यता ग्रहण

बदायूॅ(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सतीश साहू राष्ट्रीय आह्वाहन पर गांव गांव किसानों को भाकियू चढूनी की नीतियॉं और विचार से अवगत करा रहे हैं, साथ ही नए सदस्यों को संगठन की ज़िम्मेदारी भी सौंप रहे हैं। सदस्यता अभियान के तहत रविवार को कछला क्षेत्र के ननाखेड़ा, हुसैनपुर पुख़्ता गांवों में दर्जन भर किसानों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। सभी नवनियुक्त सदस्यों ने एक स्वर में जिलाध्यक्ष के हाथों को मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर भाकियू चढूनी जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाकियू चढूनी के किसी भी सदस्य को यदि प्रशासन परेशान करेगा तो भाकियू चढूनी का पूरा संगठन कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा होगा।
सतीश साहू ने बताया कल सोमवार को सदस्यता अभियान के क्रम में कादरचौक ब्लॉक पर मासिक पंचायत कर नई कमेटी गठित की जाएगी।
इस मौके पर भाकियू चढूनी के बिल्कु, अर्जुन, हरपाल, अशोक, मानपाल, धीरज, विजय कुमार, सोनू, राजेन्द्र, कालीचरण, रवि, धर्मवीर, पप्पू, सोरन, वीरेश, मुनेंद्र, बाबू, रहीस अहमद, रमजानी सैफी, दिलशाद सैफी, वसीम खान आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

10 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

10 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

11 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

11 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

12 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

12 hours ago