भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया संगोष्ठी का आयोजन

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा लार मण्डल द्वारा शक्तिकेन्द्र चुरिया में राष्ट्रपति के अभिभाषण के विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने वहां मौजूद सभी लोगों के समक्ष राष्ट्रपति के अभिभाषण को सबके बीच रखा।
राज्यमंत्री ने कहा कि अमृत काल का यह 25 साल का कालखंड स्वतंत्रा की स्वर्णिम शताब्दी का विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है, यह 25 साल हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने की हैं। हमें ऐसा भारत बनाना है, जो आत्मनिर्भर हो, जो अपने दायित्व को पूरा करने के लिए समर्थ हो। ऐसा भारत जिसकी विविधता और अधिक उज्जवल हो। जिसकी एकता और अधिक अटल हो।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि हम लोगों का दायित्व है कि पार्टी द्वारा तय जिम्मेदारियों को निश्चित समय पर पूरा करें और पार्टी को मजबूत करें। बूथ को सशक्त करने के लिए आप सभी लोग रोज बूथों पर प्रवास करें और कम से कम 11 सदस्यों वाली सक्रिय बूथ कमेटी का गठन करें। सभी बूथों का वॉट्सऐप ग्रुप तैयार कर लें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने किया।
उक्त अवसर पर रामेश्वर सिंह,बलबीर सिंह दादा,अमरनाथ सिंह,जितेंद्र सिंह ,अभिनंदन सिंह,अरुण सिंह फाफा,संजय सिंह,दूधनाथ यादव,नागेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: स्वास्थ्य, मेट्रो और आरक्षण व्यवस्था में बड़ा बदलाव

यूपी में स्वास्थ्य क्रांति: लोहिया संस्थान बनेगा 1010 बेड का सुपर स्पेशलिटी सेंटर प्रयागराज SRN…

3 hours ago

तेल संकट, कमजोर रुपया और डगमगाते बाजार: क्या नई आर्थिक आंधी की आहट है?

वैश्विक तनाव, कच्चे तेल और शेयर बाजारों में उथल-पुथल: निवेशकों की बढ़ती धड़कनों के बीच…

24 hours ago

डिजिटल शिक्षा युग में चुनौती और समाधान: सीबीएसई की पारदर्शी मूल्यांकन प्रणाली पर व्यापक विश्लेषण

पेपर लीक और परीक्षा माफिया के दौर में सीबीएसई की नई व्यवस्था क्यों बनी छात्रों…

1 day ago

पुराने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण पर जिलाधिकारी सख्त, रुद्रपुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में 61 शिकायतें पहुंची

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)तहसील रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और…

2 days ago

वृद्धाश्रम गड़वार में डीएलएसए सचिव का औचक निरीक्षण, वृद्धजनों की समस्याएं सुनीं

बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने शनिवार…

2 days ago

बैरिया तहसील में गूंजा जनता का दर्द, डीएम-एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

90 शिकायतों में 8 का मौके पर निस्तारण, मिड डे मील में केवल खिचड़ी परोसने…

2 days ago