केंद्रीय बजट का सजीव प्रसारण, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, मिठाई बांटकर जताई खुशी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर जनपद महराजगंज में खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के महराजगंज स्थित आवास पर केंद्रीय बजट का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सामूहिक रूप से देखा और सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं में बजट को लेकर उत्साह और विश्वास का माहौल बना रहा।
बजट प्रसारण के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी प्रावधानों पर गहन चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने वाला है, जिसमें गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। बजट में रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विस्तार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के साथ-साथ ग्रामीण विकास को नई गति देने वाले प्रावधानों को सराहा गया।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह बजट संतुलित और दूरदर्शी है, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनहित को सर्वोपरि रखकर नीतिगत फैसले ले रही है। बजट में किसानों के लिए समर्थन, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण और मध्यम वर्ग को राहत देने वाले प्रावधानों से देश को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि केंद्र सरकार की योजनाओं और बजट में शामिल प्रावधानों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी, ताकि आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में सानन्द पटेल, लालजी गुप्ता, शिवांश अग्रहरी, अभिषेक त्रिपाठी,आकाश श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, शाहिद अली, आकाश अग्रहरी, अरविंद खरवार, राहुल त्रिपाठी, बदरूद्दीन, शिवम पाण्डेय, मृत्युंजय पटेल, दयाशंकर रौनियार, विश्वामित्र पटेल, उग्रसेन, सन्नी अग्रहरी, राकेश गुप्ता एवं श्याम नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

3 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

3 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

11 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

12 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

12 hours ago