नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी

कार्यकर्ताओं संग बैठक कर संगठन ने कसी कमर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। निकाय चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भाजपा संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी कार्यकर्ताओं संग बैठक कर संगठन को मजबूती देने में जुट गए हैं। नवसृजित मिहींपुरवा नगर पंचायत में भी निकाय चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। तैयारियों के दृष्टिगत आज भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य व नगर पंचायत चुनाव प्रभारी प्रमोद आर्य ने नगर पंचायत मिहिंपुरवा के वार्ड नंबर 9,11 व 15 की चुनावी समीक्षा बैठक की। नगर पंचायत चुनाव के दृष्टिगत आयोजित तैयारी बैठक में भाजपा चुनाव प्रभारी आर्य ने मतदाता सूची सुधार सहित तैयारियों का फीडबैक लिया। बैठक के दौरान जिला मंत्री वीर चंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अतुल चौधरी, अमित अग्रवाल, आभाष मदेशिय, गौरव दीक्षित, गोलू मदेशिया,आदित्य अग्रवाल, जुगल पोरवाल, जितेंद्र चौधरी, सेक्टर सायोजक सिपाही लाल, सुब्रत वर्मा, सरवन गोंड, अशोक वर्मा, गुड्डू लोधी, संजय रावत, मीडिया प्रभारी अमित चौधरी सहित काफी संख्या में भाजपा के बूथ स्तर तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

34 minutes ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

12 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

12 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

12 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

13 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

13 hours ago