फर्जी मतदान के विरोध में कई जगह आपस मे भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता

लगभग दर्जन भर लोग हुए घायल पुलिस ने संभाला मोर्चा

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद मे शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक के नगर निकाय चुनाव क्षेत्रों में सुबह से ही अफरा तफरी मची रही। जगह-जगह विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर आपस मे तना तनी होती रहीं। वहीं शाम लगभग चार बजे महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक के बाद मारपीट भी हो गई। जिसमें लगभग दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला तथा बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को इधर-उधर खदेड़ दिया।
नगरीय निकाय चुनाव के तहत जिले में तीन नगर पालिका परिषद व 13 नगर पंचायतों के लिए गुरुवार की सुबह सात बजे से मतदान का कार्य शुरू हुआ। सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों व कार्यकर्ताओं में किसी न किसी बात को लेकर विवाद व हंगामे का माहौल देखने को मिला।
जिला मुख्यालय पर वेस्ली इंटर कालेज पर बने पोलिंग बूथ पर कुछ प्रत्याशियों के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद हो गया,इसके बाद तो पुलिस ने लाठियां भांज कर लोगों को इधर-उधर किया। वहीं राजकीय बालिका इंटर कालेज बूथ पर भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने एक एसआई पर मतदान को प्रभावित करने व भाजपा अभिकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। शाम चार बजे के लगभग नगर पंचायत महराजगंज क्षेत्र में सपा व भाजपा प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट में तब्दील हो गया। जानकारी होते ही कई थानों की फोर्स के साथ ही एएसपी ग्रामीण अरूण कुमार दीक्षित व एडीएम वित्त-राजस्व आजाद भगत सिंह मौके पर पहुंच गए और फोर्स ने यहां भी हलका बल प्रयोग कर व नेताओं को समझा-बुझा कर माहौल शांत कराया। मारपीट की इस घटना में करीब छह लोगों लोगों को हल्की चोट भी आई है। हालांकि एएसपी ग्रामीण अरूण कुमार दीक्षित ने मारपीट की घटना में किसी के भी घायल होने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है, यदि इसमें किसी भी तरह की वैधानिक कार्रवाई बनती है तो निश्चित तौर पर की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

1 hour ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

1 hour ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

1 hour ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

1 hour ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

2 hours ago

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, देर रात तक चला जलाभिषेक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले भर के शिव मंदिरों में…

2 hours ago