हाईटेक नर्सरी के लिए भाजपा विधायक ने भूमि पूजन कर सिलापट का किया अनावरण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । विकासखंड पयागपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनिकापुर कला में 1,6000000 रुपए की लागत से हाईटेक नर्सरी के लिए क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने भूमि पूजन कर सिलावट का अनावरण किया । इस अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि 4 एकड़ भूमि में 2 एकड़ विदेशी पौध के साथ 2 एकड़ सब्जी की पैदावार के लिए हाईटेक नर्सरी बनकर तैयार होगी, जिसमें समूह से जुड़ी महिलाए व पुरुषों को रोजगार का, अवसरभी मिलेगा और विदेशी विभिन्न प्रजाति के पौध तैयार करने में सहभागिता निभाएंगी।
विधायक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का भी गुणगान किया तथा सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आवाहन किया,जिस पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया ।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि निशक त्रिपाठी ,आदर्श कृषक राम फेरन पांडे ,जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ, अजय कुमार उपाध्याय ,पंकज शुक्ला, रामतेज दुबे ,मिश्रीलाल प्रधान, सत्य प्रकाश मिश्रा, सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में आयोजित थाना…

4 minutes ago

सिकंदरपुर में ट्रेलर की टक्कर से महिला गंभीर घायल

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर क्षेत्र में बालू लदे ट्रेलर की टक्कर से एक 40…

7 minutes ago

सिसोटार के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिसोटार गांव के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को…

10 minutes ago

थाना श्यामदेउरवां में समाधान दिवस: डीएम–एसपी ने सुनीं फरियादें, मौके पर फोन कर परखी शिकायत की सच्चाई

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जन समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित समाधान…

15 minutes ago

Mission Shakti Phase 5.0 Deoria: एसपी संजीव सुमन के निर्देशन में जागरूकता अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के…

21 minutes ago

Auraiya Samadhan Diwas 2026: थाना दिबियापुर में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

औरैया, (राष्ट्र की परम्परा)जनता की शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से आयोजित…

25 minutes ago