देवरिया( राष्ट्र की परम्परा)l भारत के खिलाड़ियों द्वारा पेरिस ओलम्पिक 2024 में हॉकी समेत अन्य खेलों में शानदार प्रदर्शन करने पर भाजपा किसान मोर्चा देवरिया ने राजकीय इंटर कालेज देवरिया के खेल मैदान पर हाकी के खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा है भाजपा सरकार खिलाड़ियों के लिये बेहतर सुविधाएं मुहैया करा रही है, जिससे खेल के क्षेत्र में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन हो सके।
सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिये स्टेडियम, छात्रावास, स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया है, जिससे युवा पीढ़ी का रुझान खेलो की तरफ बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि ओलम्पिक 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत के खिलाड़ियों ने हाकी, कुश्ती, तीरंदाजी और भाला फेंक में 6 मेडल प्राप्त किये है, जो हम सभी देशवासियों के लिये गौरव का विषय है।
कोच मनोज कुमार ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दे रही है, और अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देते हुए सरकार की सेवाओ में लिया जा रहा है, जिससे देश के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अम्बिकेश पाण्डेय, भगवान यादव, बबलू मिश्र, सुब्रत सिंह, सुशील सिंह, विनय यादव, बलवन्त सिंह, गुड्डू यादव, सुमन्त चतूर्वेदी के साथ खिलाड़ी उपस्थित रहे।
Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…
1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…