अल्पसंख्यक वर्ग के साथ भेदभाव कर रही है भाजपा सरकार – बदरे आलम

प्रदेश सचिव बनने पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने किया बदरे आलम का स्वागत

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा सरकार देश के अल्पसंख्यक वर्ग के साथ भेदभाव कर रही है, जिसके कारण इस वर्ग का समुचित विकास नही हो पा रहा है।उक्त बातें उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव बदरे आलम ने अपने स्वागत के बाद सलेमपुर कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार न होने के कारण अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों का भला नही हो पा रहा है। कांग्रेस ही दबे कुचले व गरीबों की सच्ची हितैषी है। जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव दलित ,अल्पसंख्यक व उपेक्षित समाज का ख्याल रखा है।कांग्रेस जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी बदरे आलम को सौंपी है उस पर वह निश्चित ही खरा उतरेंगे। यह पार्टी के कार्यक्रम में हमेशा मजबूती के साथ लगे रहते हैं, यह मनोनयन कर्मठ कार्यकर्ता का सम्मान है।युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि कांग्रेस में ही मेहनती व ईमानदार कार्यकर्ताओं का सम्मान है।कार्यक्रम अवधेश यादव,लालसाहब यादव,प्रेमलाल भारती,वशिष्ठ मोदनवाल,चंद्रमोहन पाण्डेय,अभिनीत उपाध्याय, पूर्व चैयरमेन सलेमपुर सुधाकर गुप्त,सत्यम पाण्डेय, आनंद शंकर,जैनुल अख्तर, रामविलास तिवारी,चुन्नु श्रीवास्तव, डॉ रमेश कुशवाहा,गोपाल जी यादव, बीरबल यादव, जुबैर खान,इस्लाम खान,एडवोकेट लालबहादुर यादव, पंडित दिवाकर तिवारी, अरशद,वाहिद अंसारी, मकसूद आलम,गयासुद्दीन खान,प्रमोद श्रीवास्तव,आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

17 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago