बीजेपी ने पुलकित के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित को पार्टी से निकाला

गुस्साए लोगों ने फूंकी आरोपी की वनतारा रिसॉर्ट

19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता और भाई विनोद आर्य और अंकित आर्य को शनिवार को निष्कासित कर दिया। उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। अंकित आर्य को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया है। इससे पहले अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर ऋषिकेश में स्थानीय लोगों ने वनतारा रिसॉर्ट में आग लगाई। रिजॉर्ट का मालिकाना हक भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के पास है। हत्याकांड में पुलकित समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय लोगों ने भाजपा विधायक रेणु बिष्ट के खिलाफ भी नारेबाजी की और उनकी कार में तोड़फोड़ की। गुस्साए स्थानीय लोगों ने भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी की, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों द्वारा दूर ले जाया जा रहा था और उनकी कार में तोड़फोड़ की। कल, स्थानीय लोगों ने आरोपी के स्वामित्व वाले रिसॉर्ट पर पथराव किया और बीजेपी नेता के बेटे और 2 अन्य लोगों की पिटाई करने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस हिरासत में ले जाया जा रहा था।ऋषिकेश के एसएसपी यशवंत सिंह ने पूरे मामले पर कहा कि जानकारी मिलते ही हमने टीमें गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। तीनों को कल कोर्ट में पेश किया और रिमांड मिल गई है। उनको जेल भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम एम्स में हो रहा है। वहीं पौड़ी गढ़वाल के डीएम विजय कुमार का कहना है कि सभी अनियमित जो रिसॉर्ट बने होंगे उन्हें एक अभियान के तहत चिन्हित किया जाएगा। जो अवैध पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी। अभी जांच जारी है उसे देखते हुए इसे सील किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद सभी और प्रकरणों का भी इसमें खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

2 hours ago

महराजगंज में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का कॉस्मेटिक सामान बरामद; दो गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

2 hours ago

साइबर ठगी में पीड़ित के खाते में खोराबार पुलिस ने वापस कराए 40 हजार रुपये

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार…

2 hours ago

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

8 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

8 hours ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago