भाजपा ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मनाया समर्पण दिवस

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा मण्डल सलेमपुर द्वारा भाजपा कैम्प कार्यालय पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान मण्डल के प्रत्येक बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए तन-मन के समर्पण के संकल्प के साथ समर्पण राशि भी समर्पित की।
वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पाण्डेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल मां भारती के सच्चे सपूत थे। वे एक व्यक्ति मात्र नहीं, बल्कि मानवतावादी विचार की प्रतिमूर्ति थे। उनके विचार और चिंतन के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षमय जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता,भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल की विचारधारा को अपनाते हुए भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। भाजपा नेता त्रिपुणायक विश्वकर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल महामानव थे, जिनमें अद्भुत संगठन क्षमता थी और विचारों की गहराई भी थी।
इस दौरान अजय दूबे वत्स,अनूप उपाध्याय,धनन्जय चतुर्वेदी,सुनील स्नेही,ओमप्रकाश मिश्रा,अवधेश मद्देशिया, अजय गौतम, अनिल ठाकुर,अमित यादव,अशोक नाथ तिवारी,लव वर्मा,विनायक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

3 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

2 days ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

2 days ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

3 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

4 days ago