एडीजी जोन कैंट रामगढ़ ताल शाहपुर गोरखनाथ थाने पर समाधान दिवस का किए समीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)शासन के निर्देश पर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को राजपत्रित अधिकारियों की मौजूदगी में थाने पर आए हुए समस्त फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश है उसी के अनुपालन में एडीजी जोन अखिल कुमार गोरखपुर जनपद के थाना रामगढ़ताल कैंट शाहपुर गोरखनाथ पर पहुंचकर थाना दिवस पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं से रूबरू होकर अब तक निस्तारण किए गए मामलों से संबंधित जानकारियां प्राप्त कर संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा त्रिनेत्र के अंतर्गत लगाए जा रहे चौराहों चौराहों व घर घर सीसी कैमरा अभियान की अब तक लगाए गए सीसी कैमरा को थाना वार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिससे अपराध एवं अपराधियों को सीसी कैमरे की मदद से गोरखपुर जनपद में पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके अगर किसी प्रकार की घटना हो जाती है तो सीसी कैमरे की मदद से अपराधी को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। अन्य थानों पर आए लोगों की समस्याओं को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुना व तत्काल उसका निस्तारण करने का प्रयास किया।
इसी क्रम में एडीजी अखिल कुमार ने कैंट गोरखनाथ शाहपुर रामगढ़ ताल थाने पर समस्याएं सुनी
थाने पर अधिकतर मामले जमीनी विवाद के आए हुए थे। एडीजी जोन ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि जमीनी विवाद के मामले में बीट प्रभारी व राजस्व टीम को मौके पर भेजें। जिससे समस्याओं का समाधान त्वरित हो सके। कहा कि किसी भी फरियादी को बार बार थाने का चक्कर न लगाना पड़े। अगर फरियादी के जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है तो फरियादी को बताया जाए कि न्यायालय से मामला निस्तारण होने के बाद थाना दिवस पर आए जिससे उसके समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

4 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

4 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

4 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

5 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

5 hours ago