श्री विष्णु महायज्ञ व रामलीला का भाजपा नेता ने फीता काट किया शुभारंभ
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।विकास खंड नौतनवां अंतर्गत ग्राम पंचायत राजा बारी में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं रामलीला का उद्घाटन गुरुवार की शाम भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी लालचंद चौधरी के प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष नौतनवां बाबू नंदन शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बाद फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यज्ञ कराना एक पुनीत कार्य है आज हम अपने नैतिक दायित्वों को भूलते जा रहे हैं यज्ञ से हमारे अंदर धार्मिक विचार धार्मिक, प्रवृत्तियां आती हैं।आज आज हम सबको प्रतिज्ञा करना होगा कि हम अपने अंदर से कुविचार को तिलांजलि दें। अपने अंदर प्रेम और भाईचारे का व्यवहार कायम करें। इस दौरान मुख्य यज्ञ अध्यक्ष संतोष गुप्ता, आयोजक ग्राम प्रधान ऋषिकेश यादव , यज्ञ में मुख्य भूमिका निभाने वाले सुभाष पाण्डेय, दिवाकर तिवारी , उदयभान तिवारी , नाथू पटेल , राजा बारी के पूर्व ग्राम प्रधान शेष मणि पटेल , समाज सेवी विजय गुप्ता , यज्ञ प्रेमी अनिल पटेल ,भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष मद्धेशिया , भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री राहुल गुप्ता , बिनोद गुप्ता , केशव मद्धेशिया , गुड्डू विश्वकर्मा केशव रौनियार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहें।
वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। महीनों से चल रही अमेरिका-चीन टैरिफ जंग अब खत्म होने…
खेल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने…
तरकुलवा/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मुंडेरा बाबू गांव में मंगलवार की रात एक पारिवारिक…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 31 अक्टूबर को मौसम का मिज़ाज एक…
🌠 कुशीनगर के आसमान में गूंजा “जय विज्ञान” — भारत के युवा वैज्ञानिकों ने मॉडल…
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा)l अपर जिला अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया…