बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगरपालिका स्थित अनंतपुरी कॉलोनी बरहज निवासी सुजीत कुमार सोनी द्वारा अपने पुत्र दर्शित के जन्मदिन पर पर्यावरण को सन्तुलित रखने के लिए वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर सुजीत सोनी ने कहा कि आज के समय में वृक्षों के क्षरण से पर्यावरण सन्तुलन की समस्या निरंतर बनी हुई है अतः पर्यावरण संरक्षण को बनाये रखने के लिए सभी लोगो को प्रत्येक दिन एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और भौतिकता से परहेज करना चाहिए।अपने बेटे के जन्मदिन पर सुजीत कुमार ने बताया कि हम सबको प्रकृति के नियमों के अनुसार चलना चाहिए तभी पर्यावरण को संरक्षित कर सकते है तभी हम सभी को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी हम सब हमेशा स्वस्थ रह सकते है। पर्यावरण संतुलन हेतु
मैंने अपने बेटे दर्शित के जन्मदिन पर फलदार वृक्ष लगाया।इस अवसर पर
पंडित ब्रजराज उपाध्याय के द्वारा वेद मंत्रों के साथ मंगलाचरण किया गया तथा अनंत पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को अच्छे कार्य के लिए सराहा गया तथा सभी को आशीर्वाद दिया गया। जबकि रामेश्वर यादव के द्वारा जन्मदिन पर काव्य के माध्यम से आशीर्वचन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मोहन प्यारे सोनी, गिरिजा देवी, सुबोध कुमार, संदीप कुमार, सुधीर कुमार, संगीता सोनी, रुपाली सोनी, प्रेम शंकर पाठक, पंडित विनय मिश्र के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…
निजी अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…
Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…