नीलगाय से टकरा कर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

मोटरसाइकिल के पीछे बैठा किशोर भी हुआ घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नीलगाय से मोटरसाइकिल टकराकर गम्भीर रूप से घायल मोटरसाइकिल के पीछे बैठा किशोर भी घायल और गम्भीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया।नवाबगंज ,नानपारा मार्ग पर सुबह नवाबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीजे गांव के पास नील गाय से टकरा कर एक युवक व एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये ।बताते चलें कि नवाबगंज कस्बा निवासी नफीस कुरैशी पुत्र बसीर कुरैशी नवाबगंज की तरफ से नानपारा की तरफ जा रहा था कि बीजे गांव के पास खेत से अचानक एक नीलगाय निकल कर सड़क पार करने लगा उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक ने ने सन्तुलन खो दिया और बाईक नीलगाय से टकरा गया जिससे मोटरसाइकिल चला रहे युवक नफीस गम्भीर रूप घायल हो गया उसे तुरन्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुये लखनऊ रेफर कर दिया गया है वहीं बाईक के पीछे बैठा किशोर रेहान पुत्र मेराज भी घायल हो गया उसे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है ।
वही इस सम्बन्ध में वन क्षेत्राधिकारी अब्दुल्लागंज पंकज कुमार साहू ने बताया कि बाइक सवार युवक की हालत गंभीर है। और घटना में नीलगाय की भी मौत हो गई है। नीलगाय का पोस्टमार्टम कराया जायेगा और विधिक कार्रवाई की जा रही, वहीं थाना प्रभारी नवाबगंज राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया की घटना की जानकारी मिली है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

10 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

11 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

11 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

11 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

12 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

12 hours ago