Categories: Uncategorized

बाइक सवार बदमाशों ने निषाद पार्टी नेता को मारी गोली, कार का फाटक चीरते हुए जांघ में लगी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के टेमा से सेमरियावां मार्ग पर मंगलवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम पर जानलेवा हमला कर दिया। दो युवकों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली कार का फाटक चीरते हुए अजीम के दाहिने पैर की जांघ में जा लगी।
घटना के बाद घायल नेता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

1 hour ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

1 hour ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

1 hour ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

2 hours ago