बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को थानाक्षेत्र बरहज अंतर्गत बरहज से सलेमपुर जाने वाली रोड पर,ईदगाह के पास तेज रफ्तार से आ रही ऑटो (वाहन संख्या-UP53JT-1110) तथा पल्सर दो पहिया वाहन (वाहन संख्या UP52W-4541) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
जिससे पल्सर बाइक सवार विनय प्रसाद (उम्र लगभग 24 वर्ष) पुत्र बजरंगी प्रसाद तथा पीछे बैठे अजय प्रसाद (उम्र लगभग 30 वर्ष) पुत्र शिवरतन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने थाना स्थानीय पर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा घायलों की गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद, जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया गया। जहां घायलों का ईलाज जारी है। परिजनों द्वारा बताया गया कि घायल विनय प्रसाद की स्थिति गम्भीर है। दुर्घटना के संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा बरहज थाने पर अभी तक कोई तहरीर नहीं दिया गया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को थाने लाकर खड़ा किया गया है। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…
📌 19 फरवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, विज्ञान, राजनीति और कला के चमकते सितारे…
19 फरवरी का इतिहास: आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और ऐतिहासिक मोड़ 🕰️ आज…
🗓️ आज का पंचांग | 19 फरवरी 2026, गुरुवारआज फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…