सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर समय से नही पहुंचते डॉक्टर

मरीज करते है घंटो इंतजार 9 बजे तक लटका रहता है ताला

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नहीं सुधर रही सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था यहां पर कार्यरत डॉक्टर और अधीक्षक है अपने मर्जी के मालिक सरकार के आदेश की उड़ाते है धज्जियां । वैसे सरकारी अस्पताल खुलने का समय सुबह 8 बजे से 2 बजे तक है ।लेकिन यह सरकारी नियम सलेमपुर के सरकारी हॉस्पिटल पर लागू नहीं होता ऐसा इस लिए की यहां डॉक्टर कभी कभार ही समय से उपस्थित होते है और ऐसा तब होता है जब किसी समाचार में खबर प्रकाशित हो या कोई मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इसकी सूचना दे । एक दो दिन बीतने के बाद फिर डॉक्टर अपने मर्जी के मालिक हो जाते है और स्थिति जस की तस हो जाती है।

कुछ दिन पहले ही एक समाचार प्रतिनिधि के द्वारा सुबह हॉस्पिटल पहुंचा गया तो हॉस्पिटल में डॉक्टर नही थे और एक हॉस्पिटल कर्मचारी द्वारा बताया गया की डॉक्टर देवरिया से आते है और 9 बजे तक पहुंचेंगे सवाल करने पर कर्मचारी ने बताया की रोज इसी समय पहुंचते है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर चला था ।ताजा मामला आज का है सुबह 8 बजे सलेमपुर सामुदायिक हॉस्पिटल पर मरीजों ने डॉक्टर न होने और बुखार से तड़प रहे मरीज को लेकर परेशान रहने की बात कही ।जिसमे सुमन देवी अपनी किसी बीमारी का इलाज कराने आई थी ।लेकिन डॉक्टर मौजूद नहीं, अपने बच्चे के साथ शशि आई थी बच्चे को बुखार था ।वही बंदना खुद का इलाज कराने आई थी लेकिन डॉक्टर मौजूद नहीं इनका कहना था कि कभी भी इस हॉस्पिटल पर डॉक्टर समय से उपलब्ध नहीं रहते दूर दराज से इलाज के लिए आते है ताकि समय से इलाज करा कर घर चले जाए ।वही बेबी,शिखा,सुमन, यह सारी महिलाएं सुबह 8 बजे से पहुंच कर डॉक्टर के आने का इंतजार कर रही थी लेकिन 9 बजे तक हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कैबिन बंद ताला लटका रहा ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

2 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

2 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

3 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

3 hours ago