तेज रफ्तार जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार अपराह्न तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जय जयप्रभा कन्या इंटर कॉलेज तिलौली के पास बेकाबू जीप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई, जबकि जीप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गांव निवासी 40 वर्षीय रामू गुप्ता शुक्रवार को किसी कार्य से सिकंदरपुर आए थे। काम निपटाने के बाद वह बाइक से मालदह की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तिलौली गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जीप गलत दिशा में आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामू गुप्ता सड़क पर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें – अनिल साहनी की 8 दिसम्बर को हुए जमीनी विवाद के मारपीट में इलाज के दौरान हुई मौत

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से ही जीप चालक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

परिजनों के अनुसार मृतक रामू गुप्ता बिहरा में अपनी बहन के यहां रहकर मालदह चट्टी पर अंडे की दुकान चलाते थे। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

1 hour ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

1 hour ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

1 hour ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

11 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

2 days ago