ट्रेक्टर ट्राली व बाइक में भिड़ंत बाइक सवार घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा )। ‌बीती रात भिटौली थाना क्षेत्र के तरकुलवा के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली व बाइक में भिड़ंत से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताते चलें बीती रात गोरखपुर से एक निजी फार्मेसी कॉलेज से नौकरी से वापस आ रहा एक बाइक सवार भिटौली थाना क्षेत्र के तरकुलवा के पास गलत दिशा में महाराजगंज की तरफ से आ रही ट्राली ट्रैक्टर से जा भिड़ा। जिससे वह मौके पर बुरी तरह से घायल हो गया।घायल होकर बेहोश हुए बसहिया बुजुर्ग निवासी मधुर चन्द पटेल पुत्र रघुराज पटेल स्थानीय निवासी लोहिया नगर का सर फट जाने से काफी रक्तस्राव हुआ तथा बाएं पैर में जांघ की हड्डी में दो जगह फ्रैक्चर व चकरी घूम गया ।प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल उसे घायल अवस्था में सड़क के किनारे किया और उसके मोबाइल नंबर के जरिए उसके घर सूचना दिया तथा पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई । तत्काल मौके से उसके घर के लोग पहुंच गए और रात में जनपद मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । हालत की गंभीरता देख सुबह उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर ट्राली पुलिस की गिरफ्त में है। वह बिशुनपुर खुर्द स्थित एक भट्टे का बताया जा रहा है। ट्रैक्टर का नंबर यू आर आई 8009 है ट्राली के पीछे एचडी के मार्का ईंट लिखा गया है। बाइक का नंबर यूपी 56 ए के 6951 है। सवाल यह उठता है इस तरह वाहन मुख्य मार्गों पर नियम की अनदेखी करते हुए उलटी दिशा में दौड़ती रहती। यही नहीं उनकी रफ्तार भी तेज होती है। जिसके कारण आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं होती है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार में मुख्य मार्ग पर कभी दाएं कभी बाएं लहराता हुआ चल रहा था ऐसा प्रतीत हो रहा था ड्राइवर नशे में था। घायल बाइक सवार के भाई महेश पटेल की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया तथा ट्रैक्टर ट्राली को अपनी गिरफ्त में थाने में रखा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

24 minutes ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

25 minutes ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

28 minutes ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

3 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

3 hours ago