महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिसवां आईपीएल चीनी मील के समीप एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि घायल को सिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया। कस्बे के शास्त्री नगर में आईपीएल चीनी मिल मार्ग पर रामपुर खुर्द निवासी अर्जुन (17) अपने चाची के साथ सिसवां दवा कराने आये थे कि घर वापस जाते समय जैसे ही चीनी मिल मार्ग पर पहुंचा तभी गेरमा की ओर से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया। चपेट में आने से उसके बाए पैर में गंभीर चोट लगी व बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। मौका देख ट्रक चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि सड़क पर गन्ने की ट्राली लगने से हमेशा जाम रहता है जिससे इस तरह की घटनाएं हमेशा होती रहती है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे गरीब परिवार के अरमानों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत तिब्बत समन्वय संघ के धर्म एवं संस्कृति पुनरुत्थान…
सत्यवती मिश्रा के निधन से शोक की लहर, दलीय सीमाएं भूल श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेता…
दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…
हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…
तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…