बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पचखोरा-करम्मर मार्ग पर गुरुवार की सुबह अनियंत्रित होकर पेड़ से बाइक टकराने में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले कर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के करम्मर गांव निवासी संतोष पासवान (32) पुत्र स्व गुलाब चंद्र तथा नरेश भारती (35) पुत्र स्व. शिव गोविन्द राम गुरुवार की सुबह कुछ सामानों की खरीददारी करने पचखोरा बाजार में आये थे। खरीदारी कर दोनो युवक बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। अभी वह करम्मर पुलिया से करीब 100 मीटर आगे बढ़े ही थे, तभी उनकी बाइक के सामने बकरी आ गई।जिससे अनियंत्रित हो कर बकरी को चपेट में लेते हुए उनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रोते-बिलखते दाेनों के परिजन व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गये।
ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…
RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…
नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…