बाइक पुलिया से टकराई बाइक सवार घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बांसडीह बलिया मार्ग पर सहपुरवा गांव के पास शनिवार की देर रात बुलेट के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से 30 वर्षीय बैंककर्मी की मौत हो गई, जबकि साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद मृतक और घायल दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार बांसडीह कस्बा के उत्तर टोला निवासी सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष यदुनाथ सिंह का पुत्र प्रकाश सिंह उर्फ लव व उत्तर टोला के ही निवासी 28 वर्षीय अंशु तिवारी बुलेट से बांसडीह से रात लगभग साढ़े दस बजे बलिया की ओर जा रहे थे। सहपुरवा गांव के पास स्थित पुलिया के पास बुलेट बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतना जोरदार था कि बुलेट के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को जिला अस्पताल ले गयी जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रकाश सिंह उर्फ लव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अंशु तिवारी को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
प्रकाश सिंह पटना के एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थे। शनिवार देर रात मित्र अंशु तिवारी के साथ महावीर घाट गंगा तट की ओर किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। प्रकाश सिंह की शादी करीब तीन साल पहले ही हुई थी और उनका एक आठ माह का बेटा है। पिता यदुनाथ सिंह, पत्नी गुड़िया व बेटा पार्थ का रो-रोकर बुरा हाल है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बारिश और हवाओं से बिगड़ेगा मौसम! 25-26 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

सांकेतिक फोटो बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कमजोर, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश…

7 minutes ago

रिम्बी में आधी रात पहाड़ टूटा, मलबे के सैलाब में कई घर तबाह

ANI के सौजन्य से सिक्किम में भारी बारिश का कहर, रिम्बी गांव में भूस्खलन से…

33 minutes ago

पुलिस बनकर आए, हथियार दिखाए और वारदात की; गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

AI के सौजन्य से कालकाजी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे…

45 minutes ago

उमेशचंद का दबदबा, लगातार आठवीं बार संभाली संगठन की कमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…

56 minutes ago

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

12 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

13 hours ago