दो महीने से बंद घर में कंकाल मिलने से मचा हड़कंप

मोतिहारी/बिहार (राष्ट्र की परम्परा) एक बंद घर के बरामदे से एक कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब महिला ने अपने घर का ताला खोला। उन्होंने देखा कि बरामदे पर छत से साड़ी लटक रहा है उसके नीचे एक कंकाल पड़ा हुआ है। मामला पंचपकड़ी थाना क्षेत्र के खोड़ीपाकड गांव का है।तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी, सूचना मिलने के बाद खुद पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में लग गए। बरामद कंकाल का एफएसएल की टीम जांच कर रही है। हालांकि महिला का कहना है कि यह कंकाल मेरे बेटे का नहीं है।

जानें पूरा मामला——
बताया गया कि पंचपकड़ी थाना क्षेत्र के खोरीपाकर गांव वार्ड संख्या-6 की रहने वाली बैद्यनाथ सिंह उर्फ बाबर सिंह की पत्नी अनिता देवी दो माह से अपने बेटी के घर फेनहारा थाना के कालुपाकर गांव में रह रही थी। वहीं, गुरुवार को जब वह अपने घर राशन लेने आई थी घर का दरवाजा खोला तो देख दंग रह गई, आंगन के बरामदे पर एक मानव कंकाल पड़ा था। बताया गया है कि अनीता देवी और उसके बेटे के बीच चार माह पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिससे बाद बेटा और मां के बीच बातचीत बंद हो गई थी।इसी बीच विवाद के दो महीने बाद अनीता देवी अपनी बेटी के ससुराल फेनहारा थाना क्षेत्र के कालुपाकड़ आ गई, दो माह बाद जब वह राशन लेने के लिए घर गई, जैसे ही गेट खोला वैसे सामने कंकाल पड़ा था।

एसडीपीओ ने कहा-प्रथम दृष्टिया आत्महत्या लग रहा है

पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुबोध कुमार ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि आत्महत्या का मामला लग रहा है। अनीता देवी अपने बेटे का कंकाल होने की बात को स्वीकार नहीं कर रही है। हालांकि इस मामले में वह बहुत कुछ छुपा रही है जिसकी जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो पता चला है कि अनीता देवी के बेटे ने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही। जल्द खुलासा हो जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

त्योहारों से पहले मऊ पुलिस अलर्ट, शहर में बढ़ाई गई गश्त

मऊ में पुलिस का पैदल रूट मार्च: ग़ाज़ीपुर तिराहा से भीटी तक सुरक्षा व्यवस्था का…

2 hours ago

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में उभरी प्रतिभा, बापू महाविद्यालय सलेमपुर बना प्रेरणा केंद्र

बापू महाविद्यालय सलेमपुर में स्टूडेंट्स फेस्ट 2026, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की…

2 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और अग्निशमन तैनात

महाशिवरात्रि 2026: तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा-व्यवस्था का सख्त जायजा, प्रशासन अलर्ट संत कबीर नगर (राष्ट्र…

2 hours ago

31 मार्च तक कराएं फार्मर रजिस्ट्री, प्रचार वाहन को हरी झंडी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत प्रचार-प्रसार के…

2 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता पाठ्यक्रम में पीएचडी की होगी शुरुआत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

4 hours ago

औचक निरीक्षण: शिक्षा और मिड-डे मील व्यवस्था पर सख्त निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के…

4 hours ago