बुरे फंसे डोनाल्ड ट्रंप! मिलिट्री कैंटीन में ‘Trump Wine’ बिक्री पर मचा हंगामा, उठे नैतिकता और भारत-अमेरिका संबंधों पर सवाल

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। Forbes की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के सैन्य कर्मियों के लिए बनाए गए ड्यूटी-फ्री स्टोर्स में अब Trump Wine और साइडर बेचे जा रहे हैं। रिपोर्ट सामने आने के बाद अमेरिकी राजनीति में नैतिकता बनाम लाभ की नई बहस छिड़ गई है।

वाशिंगटन डीसी, सेंट्रेविले और वर्जीनिया के सैन्य स्टोर्स में ट्रंप-लेबल वाली वाइन की बिक्री की पुष्टि प्रशासनिक अधिकारियों ने की है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि “इससे कोई कानून नहीं टूटा है”। वहीं, ट्रंप प्रतिनिधियों ने साफ किया कि यह सिर्फ एक लाइसेंसिंग डील है और ट्रंप का इससे कोई प्रत्यक्ष जुड़ाव नहीं है।

CREW ने उठाए नैतिकता पर सवाल

वॉचडॉग संगठन Citizens for Responsibility and Ethics in Washington (CREW) ने इस बिक्री को “संघीय सुविधाओं के निजी उपयोग” का उदाहरण बताया।
CREW प्रवक्ता जॉर्डन लिबोविट्ज़ ने कहा:

“कानूनी तौर पर भले कुछ साबित न हो, लेकिन नैतिक दृष्टि से यह बेहद अनुचित है। अगर सरकार इन उत्पादों को थोक में खरीद रही है, तो यह संविधान के पारिश्रमिक खंड का उल्लंघन हो सकता है।”

ट्रंप परिवार की क्रिप्टो डील और भारत-अमेरिका विवाद

यह विवाद ट्रंप फैमिली के सेल्फ-इनरिचमेंट पैटर्न की ओर इशारा करता है। साल 2025 की शुरुआत में ट्रंप परिवार के स्वामित्व वाले World Liberty Financial (WLF) ने पाकिस्तान की नई Crypto CH Council (PCC) के साथ एक हाई-प्रोफाइल साझेदारी की थी।
इस डील में ट्रंप “मुख्य क्रिप्टो एडवोकेट” हैं, जबकि उनके बेटे एरिक और डोनाल्ड जूनियर के पास कथित रूप से 60% हिस्सेदारी है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने इस डील को लेकर कहा था कि—

“ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ अपने व्यावसायिक हितों को प्राथमिकता दी, जिससे अमेरिका-भारत संबंधों में ठंडक आई और चीन से निपटने की सामरिक साझेदारी कमजोर हुई।”

ये भी पढ़ें –

“रात के सन्नाटे में भड़की लपटें — बैंक ऑफ इंडिया में मचा हाहाकार, लाखों का नुकसान”

पहलगाम हमले से भी जुड़े तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील के बाद पाकिस्तानी डीप स्टेट को अप्रत्यक्ष समर्थन मिला, जिससे 26 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने की हिम्मत मिली। यह समझौता WLF के सह-संस्थापक जाचरी विटकॉफ ने किया था, जो ट्रंप के करीबी माने जाते हैं।

‘Trump Wine’ विवाद सिर्फ शराब बिक्री का मामला नहीं, बल्कि ट्रंप परिवार के कथित व्यावसायिक हितों, अमेरिकी सैन्य नैतिकता, और भारत-अमेरिका के बदलते रिश्तों से जुड़ा एक बहुस्तरीय राजनीतिक मुद्दा बन चुका है।

ये भी पढ़ें –

🌅 कैसे हुआ सूर्य का जन्म – जानिए 4.57 अरब साल पुरानी यह अद्भुत कहानी

Karan Pandey

Recent Posts

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

58 minutes ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

1 hour ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

1 hour ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

2 hours ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

9 hours ago