मनरेगा से बड़ा घोटाला जेसीबी से कराई खुदाई,फर्जी मजदूरी भी निकली

रेहराबाजार/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। खण्ड रेहराबाजार के ग्राम पंचायत रुधौली बुजुर्ग में मनरेगा योजना में एक ही कार्य का दो बार भुगतान करने व पूर्व में जे०सी०बी० मशीन से तालाब खुदाई कर कुछ कर्मचारियों के मिलीभगत से आई०डी० निकालकर फर्जी भुगतान किये जाने व पीले ईंट से ग्रामसभा में
खडंजा निर्मित कर सरकारी धन का दुरुपयोग किये जाने का शपथ-पत्र देकर आरोप लगाकर जांच की मांग उक्त ग्राम सभा निवीसी चंद्र भूषण सिंह ने जिलाधिकारी को शपथ-पत्र देकर आरोप लगाया है कि ब्लाक/मनरेगा कर्मीयों से सांठगांठ कर प्रधान पति मनरेगा व राज्य वित्त के पैसों का दुरुपयोग कर रहा है मनरेगा कच्चे कार्य में तीन वर्ष से कम समय में दुबारा आईडी निकलवाकर व कुछ कार्यों का नाम बदलकर दुबारा फर्जी भुगतान करा लिया,इसी प्रकार व्यक्तिगत तालाब को जेसीबी मशीन से खुदवाकर फर्जी हाजिरी मस्टर रोल में भरकर भुगतान की मांग की जा रही है।खड़ंजा निर्माण में पीले ईंट व इंटरलाकिंग कार्य में मानक के विपरीत 30 एमएम का ईंट लगाया गया है चंद्र भूषण सिंह नें ललई के घर से पिच रोड तक मिटटी पटाई कार्य,ललित ई के घर से सोनापार सरहद तक,उदयपुर जंगल सरहद से खैराती के चक तक,रेहरा गुमडी मार्ग से उदयपुर जंगल तक,शिवनाथ के चक से सोनापार सरहद तक, शिवनाथ के चक से उदयपुर ट्युब वेल तक,जफर के घर से देवरहा तालाब तक,जफर के चक से देवरहा जंगल तक मिट्टी पटाई कार्य।
हीरालाल पुत्र सूर्य बली के खेत में तालाब खुदाई कार्य, जफर के खेत के बगल तालाब खुदाई कार्य,कुंजे के बाग से अजीत के घर तक खडंजा कार्य,पंचायत भवन में इंटरलाकिंग कार्य आदि कार्य में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाकर जांच की मांग की है।
खण्ड विकास अधिकारी रजनीश शुक्ल ने बताया शिकायत मिला है जांच कर कारवाई किया जायेगा।।

rkpnews@desk

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

2 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

3 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

4 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

5 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

5 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

6 hours ago