सीतामढ़ी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) — बिहार के सीतामढ़ी जिले के ऐतिहासिक पुनौरा धाम में शुक्रवार को मां जानकी को समर्पित भव्य मंदिर के निर्माण का भूमि-पूजन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार व धार्मिक अनुष्ठानों के बीच किया। इस दौरान मां जानकी को आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर से लाए गए विशेष लड्डुओं से भोग अर्पित किया गया।
यह जानकी मंदिर अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। 67 एकड़ भूमि में बन रहे इस मंदिर परिसर की लागत लगभग ₹882.87 करोड़ आंकी गई है। मंदिर की ऊंचाई 151 फीट होगी और इसे वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। भूमि-पूजन के लिए देश के 21 तीर्थस्थलों की पवित्र मिट्टी और 31 नदियों का जल एकत्र किया गया। इसके अलावा तिरुपति बालाजी की तर्ज पर 50 हजार लड्डू पैकेट तैयार किए गए हैं।
पुनौरा धाम, जिसे माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है, भविष्य में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की जाएंगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि पुनौरा धाम के पूर्ण विकसित तीर्थस्थल बनने से बिहार में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ेंगे।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, संत-महंत और हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भूमि-पूजन के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
आज का मूलांक राशिफल: अंक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफलआज का मूलांक राशिफल…
3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…
पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…
1575 – तुकारोई की लड़ाई में अकबर की विजयअकबर ने 3 मार्च 1575 को तुकारोई…
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…