भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और ज्योतिबा राव फूले की जयंती से पूर्व सफाई, प्रकाश समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के मंडल अध्यक्ष एसके राज की अगुवाई में मंगलवार को सभी कलेक्ट्रेट में पहुंचे। यहां पर सभी ने समस्याओं को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट स्थित अम्बेडकर पार्क में गंदगी की भरमार है। किसी सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है। पार्क में अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में 11 अप्रैल को 132वीं जयंती से पूर्व सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर और ज्योतिबा फुले की जयंती से पूर्व प्रशासन पूरी तरह से सफाई कार्य करवाए।।साथ ही एक सफाई कर्मी की नियमित ड्यूटी लगाएं। प्रदर्शन के बाद सभी ने एसडीएम सदर सुभाष सिंह धामी को ज्ञापन दिया। इस दौरान जिला संयोजक सुरेश पासवान, जिला सह संयोजक रामू गौतम, रामचंद्र, तहसील सचिव महेश कुमार भास्कर, मंगल गौतम, सुभाष, अशोक पुष्कर समेत अन्य शामिल रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago