भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद,जानलेवा हमले में घायल हुए अस्पताल के बेड से की ये अपील

सहारनपुर (rkp news )यूपी के सहारनपुर के देवबंद में बुधवार को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला किया गया. चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर फायरिंग की गई. एक गोली चंद्रशेखर आजाद के पेट को छूती हुई निकल गई।
चंद्रशेखर की गाड़ी पर चार राउंड फायरिंग की गई,भीम आर्मी चीफ ने अपने साथियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. इस अपील में चंद्रशेखर आजाद ने कहा,
इससे पहले अस्पताल में घायल होने के दौरान भीम आर्मी चीफ ने पुलिस को पूरी घटना की सिलसिलेवार जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘मुझे कुछ सही से याद नहीं है, लेकिन हमारे साथियों ने पहचाना है।हमले के बाद गाड़ी आगे सहानरपुर की तरफ भागी। हमने यूटर्न लिया. हमारी अकेली गाड़ी थी उस समय. हमारे साथ के लोग शायद आगे-पीछे थे. हमारी गाड़ी में पांच लोग थे. हमारे साथी डॉक्टर साहब को भी शायद गोली लगी है। यह कहना भीम आर्मी के चन्द्रशेखर का है।

पुलिस ने घटना के बारे में क्या कहा?
नगर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यू मांगलिक ने बताया, ‘‘आजाद बुधवार को देवबंद में अपनी पार्टी के किसी कार्यकर्ता के घर से छुटमलपुर लौट रहे थे, जब उनकी गाड़ी देवबंद क्षेत्र में थी, तभी हरियाणा नम्बर की एक कार में सवार होकर आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर कई राउंड गोली चलायी, जिससे एक गोली उनके पेट को छूती हुई निकल गई। इस गोलीबारी में कार के शीशे भी टूट गए.’’आगेअधिकारी ने बताया कि जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है. वहीं, सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. हमलावरों की तलाश में आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

8 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

12 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago