भव्य कलश यात्रा और भजन संध्या से सजेगा देवरिया का भटनी क्षेत्र

भक्ति के रंग में रंगा भटनी: श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ और प्राण-प्रतिष्ठा से बनेगा आध्यात्मिक इतिहास


भटनी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के भटनी क्षेत्र अंतर्गत बनकटा शिव, सल्लहपुर इन दिनों पूरी तरह भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो चुका है। श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार से प्रारंभ होने जा रहा यह सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र के इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय जोड़ने वाला है।
मंदिर परिसर, यज्ञ मंडप, मार्ग और आसपास का पूरा इलाका धार्मिक ध्वजों, तोरण द्वारों और आकर्षक सजावट से भव्य रूप में सुसज्जित है। ग्रामीणों से लेकर दूर-दराज के श्रद्धालुओं तक में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक महाकुंभ जैसा वातावरण बन चुका है।

ये भी पढ़ें – महाशिवरात्रि पर शिव पुराण से दिव्य शिव कथा: भोलेनाथ की कृपा, विवाह और मोक्ष का रहस्य

भव्य कलश यात्रा से होगा महायज्ञ का शुभारंभ
यज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रभात राय ने बताया कि रविवार को नवनिर्मित भव्य मंदिर परिसर, जो छोटी गंडक नदी के तट पर स्थित है, वहां से कलश यात्रा का शुभारंभ होगा। श्रद्धालु देवरिया घाट से पवित्र जल भरकर भक्ति पथ पर आगे बढ़ेंगे।
कलश यात्रा मठिया टोला, टेघरा, कल्हवारिया, सल्लहपुर राम गुलाम टोला, महुराव और सेमरी टोला सहित विभिन्न गांवों से होते हुए पुनः यज्ञ मंडप पहुंचेगी। इस दौरान हजारों महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बुजुर्ग श्रद्धालु भगवा ध्वज, मंगल गीत और जयघोष के साथ शामिल होंगे।
यह कलश यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सामूहिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनकर उभरेगी।

ये भी पढ़ें – संत कबीर नगर के तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवधाम

श्रीमद्भागवत कथा से सात दिन गूंजेगा यज्ञ स्थल
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन करेंगी अयोध्या धाम की सुप्रसिद्ध व्यास पूज्या लक्ष्मी प्रिया जी।
15 फरवरी से 21 फरवरी तक चलने वाली यह कथा श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के पथ पर अग्रसर करेगी। कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म और मानव जीवन के मूल्यों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।
20 फरवरी को होगा विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा का पावन अनुष्ठान
महायज्ञ का सबसे महत्वपूर्ण दिन 20 फरवरी होगा, जब प्रातः 8 बजे विधि-विधान के साथ विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और विशेष पूजन होगा।
यह क्षण मंदिर और क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत पुण्यदायी और ऐतिहासिक माना जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मंदिर से सकारात्मक ऊर्जा का संचार पूरे क्षेत्र में होगा।

ये भी पढ़ें – पिकअप–बाइक हादसे में आग का तांडव, महिला की मौके पर मौत

भजन संध्या से सजेगी हर शाम
महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें देश के ख्यातिलब्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
भजन कलाकारों का क्रम
15–16 फरवरी: राजीव सिंह मधुबन (बिहार),17 फरवरी: स्वाति मिश्रा (मुंबई),18 फरवरी: सुधीर व्यास (उज्जैन, मध्य प्रदेश),19 फरवरी: बृज भूषण एवं दर्शना (वृंदावन, मथुरा),20 फरवरी: कुमार सत्यम (मुंबई)
21 फरवरी: कविता एवं शोभिता पाण्डेय (पटना, बिहार)
भजन संध्या के दौरान पूरा यज्ञ स्थल हरि नाम संकीर्तन और भक्ति रस में डूब जाएगा।

ये भी पढ़ें – शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मऊ को ऐतिहासिक सौगात: 9.38 करोड़ से बने भव्य घाटों का लोकार्पण

प्रशासन रहेगा सतर्क, सुरक्षा का होगा पुख्ता इंतजाम
बनकटा शिव क्षेत्र अपनी पौराणिक महत्ता और महाशिवरात्रि मेले के लिए पहले से ही प्रसिद्ध है। इस बार श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ और प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर ऐतिहासिक भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आपात सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का लगातार निरीक्षण जारी है।

ये भी पढ़ें – गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शिव बारात लोगों ने की फूलों की वर्षा

समिति की जनमानस से अपील: पधार कर पुण्य के सहभागी बनें
आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आध्यात्मिक महोत्सव को सफल बनाएं और पुण्य के भागी बनें। समिति का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतीक है।

Editor CP pandey

Recent Posts

Lucknow BKT Bulldozer Action: अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र…

2 hours ago

Ramayana Teaser Out: रणबीर कपूर बने भगवान राम, भव्य टीजर ने जीता फैंस का दिल

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महीनों के इंतज़ार के बाद फिल्म रामायण का टीजर हनुमान जयंती…

2 hours ago

Supreme Court on Bengal Violence: जजों पर हमले से नाराज सुप्रीम कोर्ट, केंद्रीय बल तैनात करने का आदेश

नई दिल्ली/कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के मालदा में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव…

2 hours ago

IPL 2026 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने MI और PBKS को पछाड़ा, जानें कौन किस स्थान पर

IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…

4 hours ago

Maharajganj News: अपराध गोष्ठी में एसपी सख्त, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

5 hours ago

Deoria News: बरहज में महिला अध्यक्षों की क्षमता संवर्धन कार्यशाला, नेतृत्व और सुशासन पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग के नॉलेज पार्टनर जनाग्रह के सहयोग से नगरीय…

5 hours ago