Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । महाराजा सुहेलदेव चिकित्सा महाविद्यालय के रक्त कोष विभाग में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने स्वैच्छिक रक्तदान करने का काम किया ,इस मौके पर ब्लड बैंक में जूनियर रेसिडेंट डॉ वैभवी सिंह द्वारा सबका स्वास्थ्य परीक्षण के उपरान्त मानक के अनुरूप आने वाले सभी डोनर्स का अपनी मौजूदगी में रक्तदान का कार्य संपन्न करवाया।ब्लड बैंक के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर जयप्रकाश मौर्य ने बताया की आए दिन बहराइच जनपद के विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया जाता है जो की एक अच्छी पहल है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि रक्तदान के बारे में भ्रांतियां को मिटाने का काम करें एवं लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें जिससे ज़रूरतमंदों को मदद मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments