भारत विकास परिषद ने मनाई संस्थापक की जयंती

10 जुलाई को रक्तदान का लिया गया संकल्प

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l भारत विकास परिषद, सुहेलदेव शाखा बहराइच द्वारा संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती एवं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद के स्थापना दिवस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन सेवा और समर्पण की भावना के साथ किया गया।
             कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ज्योति जायसवाल के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन की पहचान है, और हम सभी ने यह कार्य सेवा-भाव से किया है।
             इस अवसर पर आगामी 10 जुलाई को रक्तदान कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प भी लिया गया, जिसमें परिषद के सभी सदस्यों से सहभागिता का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में सुहेलदेव शाखा के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से बैजनाथ रस्तोगी, जे.पी. सक्सेना, हेमा निगम, रत्नाकर सिंह, दीपेंद्र जायसवाल, अमरेंद्र जायसवाल, अर्चना, मोनिका मलिक, श्वेता सिंह, रंजना सिंह, रोहित चौधरी, सूर्य प्रताप जायसवाल एवं ओम शुक्ला आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निधन: विज्ञान, साहित्य, राजनीति और सिनेमा के अमर नाम

2 फ़रवरी को हुए ऐतिहासिक निधन: विज्ञान, साहित्य, राजनीति और सिनेमा के अमर नाम प्रस्तावनाइतिहास…

3 hours ago

इतिहास के पन्नों में 2 फ़रवरी: जन्मे वे लोग जिन्होंने रचा नया युग

🔶 2 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, योगदान और विरासत(महत्वपूर्ण इतिहास जन्म – विशेष…

3 hours ago

भारत और दुनिया की यादगार तारीख

✨ प्रस्तावना2 फरवरी का इतिहास विश्व और भारत दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है।…

3 hours ago

अंक ज्योतिष के अनुसार जानें करियर, धन, प्रेम और भविष्य

🔱 आज का मूलांक राशिफल: अंक ज्योतिष के अनुसार जानें करियर, धन, प्रेम और भविष्य…

4 hours ago

राशिफल : मेष से मीन तक जानें आपका दिन कैसा रहेगा

वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसमें ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष से लेकर मीन…

4 hours ago

आज का दिन कितना शुभ? पंचांग से जानें पूरे दिन का फल

🪔 आज का पंचांग 2 फरवरी 2026: शुभ योग, राहुकाल, नक्षत्र और मुहूर्त की संपूर्ण…

4 hours ago