भारत जोड़ो न्याय यात्रा-देश और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई-प्रेम प्रकाश अग्रवाल

बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
सलारपुर ब्लॉक क़ी न्याय पंचायत बरातेगदार के ग्राम सिलहरी में कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा, पीसीसी सदस्य डॉ रामरतन पटेल पीसीसी सदस्य कार्यवाहक शहर अध्यक्ष चौधरी वफाती मियां, पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोरपाल प्रजापत एडवोकेट एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश चंद्र मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी ब्रिज प्रांत, प्रेम प्रकाश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव जिला प्रभारी बदायूं तनवीर सफदर का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि नौ–दस सालों में एक तानाशाह ने देश को भीतर तक खोखला कर दिया है। । आज भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने गौरवशाली लोकतंत्र को बचाने की है। जिस लोकतंत्र को जनता का पैरोकार होना था, आज उस लोकतंत्र में देश के लोग भेदभाव, सामाजिक विषमता, आर्थिक असमानता और नफरत का शिकार हो रहे हैं। जनता का मौलिक अधिकार छीना जा रहा है, इस दौर मे राहुल गांधी लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए संसद से सड़क तक लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। बीते दिनों राहुल गांधी अपनी 4 हजार किमी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिए सरकार की असलियत को जन-जन तक पहुंचने में काफी हद तक कामयाब रहे हैं। यात्रा में समाज के वंचित वर्गों, बेरोजगारों, महिलाओं, छात्रों,किसानों और मजदूरों को उनका हक दिलाने नफरत के विरुद्ध कांग्रेस के मोहब्बत की दुकान खोली। अब लोकतंत्र और देशवासियों के अधिकारों को बचाने की लड़ाई के क्रम में और नागरिकों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने हेतु कांग्रेस ने 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ राहुल गांधी के नेतृत्व में 66 दिन की, इस यात्रा के जरिए 6,700 किलोमीटर दूरी तय करके जनता को सरकार की निकम्मी नीतियों और सरकार की तानाशाही के विरुद्ध खड़े होकर लोकतंत्र को बचाने की अपील की जा रही है।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी तनवीर सफदर ने कहां आज बेतहाशा महंगाई से लोगों की कमर टूट गई है। आज पढ़े–लिखे युवा बेरोजगार फांसी पर लटक रहे हैं, किसान अपनी फसलों को खेत में जला रहे हैं। बेटियों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। देश के अधिकतर सरकारी संस्थानों को पूंजीपति मित्रों के नाम नीलाम किया जा रहा है। जहां जनता के खून पसीने की कमाई को लूटकर सरकार उद्योगपति मित्रों की तिजोरी को भरने का काम कर रही हैं। ऐसे में विपक्ष का धर्म है जनता को आगाह करना।
वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा क़ी ऐसे वक्त में कांग्रेस और राहुल गांधी आजाद भारत में सद्भाव, बराबरी, विविधता , समानता और राजनीतिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना लोकतंत्र में आस्था रखने वाला हर नागरिक का पहला कर्तव्य है, क्योंकि जब लोकतंत्र महफूज़ रहेगा, तभी सभी नागरिकों को हक मिलेगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, एडवोकेट शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद, बसीम अली खान, ओमप्रकाश प्रजापत, एडवोकेट इकरार अली, हाजी ताहिरउद्दीन, वीरेंद्र, शहीदों हुसैन सलमानी, गुड्डू सागर, जहांगीर खान, नेत्रपाल रूप किशोर शर्मा, कमल मिश्रा सोशल मीडिया के प्रदेश महासचिव, शशांक राठौर, लड्डन मियां कादरी, अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष सलीम अंसारी, नरोत्तम सिंह, कृपाल सिंह, लेखराज, अशोक कुमार, कल्लन खान, अकरम अली, मोहम्मद शमशेर आदि भारी तादात में लोग मौजूद रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

मंदिर के पास पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा, 10 किलो से अधिक गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बरहज रेलवे स्टेशन के पीछे 10.638 किलो गांजा बरामद, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों और…

19 minutes ago

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

5 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

5 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

5 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago