ज्येष्ठ माह चौथे बडे मंगल के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर हुआ भंडारे का अयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में ज्येष्ठ माह के चौथे बडे मंगल के शुभ अवसर पर भंडारे का अयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बून्दी लड्डू, चना छोला, चावल, हलवा मीठा प्रसाद ग्रहण किया। कस्बा बाबागंज में नर्वदेश्वर शिव मंदिर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कसौंधन परिवार के विनोद कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, चंद्रेश गुप्ता, शालू गुप्ता व बाबा परमहँस कुट्टी के सामने विनोद कुमार साहू, सन्तोष प्रजापति, सुरेश, राजू, परमाल सिंह, चन्द्रभाल, अशोक पाठक आदि। वहीं सोरहिया के ग्राम प्रधान फौजदार वर्मा के दरवाजे के सामने अरविंद कुमार वर्मा, राजकुमार जैसवाल, राजू , अनिल वर्मा आदि भक्तो ने प्रसाद का वितरण किया।वहीं पुरानी बाजार बाबागंज अशोक पेड़ के नीचे एवं वीरपुर में सभी के सहयोग से बून्दी हलवा पूड़ी सब्जी छोला चावल का प्रसाद वितरित किया गया।
नवाबगंज कस्बा में हांडा एजेंसी के समीप सोनू कंम्पयूटर के सामने आयोजक बरसाती लाल वर्मा, एकलाल वर्मा, सोनू वर्मा, कमलेश कुमार वर्मा, संजय सिंह आदि। पयागपुर में थाना अध्यक्ष पयागपुर श्यामदेव चौधरी एवं चालक पहलवान सिंह ने विधि विधान से पूजन कर अपने हाथों से प्रसाद वितरण का कार्य शुरू कर किया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने बजरंगबली का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मदन तिवारी, राजेश पासवान, विजय गौतम, उपनिरीक्षक राजेश कुमार पांडे, राज किशोर सिंह, संदीप उपाध्याय, गोपाल वर्मा गोकुल आनंद मिश्र, सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के भूपगंज बाजार, पयागपुर बस अड्डा, पटिहाट खुटेहना चौराहा, सेमरियावां आदि स्थानों पर बजरंगबली का पूजन कर प्रसाद वितरण का कार्य किया गया। हर जगह जगह पंडाल में जय बजरंगबली हनुमान जी चालीसा व उनकी आरती की ध्वनि वातावरण को भक्ति मय बनाता रहा। श्रद्धालुओं ने बड़े प्रेम पूर्वक बजरंगबली का प्रसाद ग्रहण किया। जगह-जगह हनुमान जी के जयकारों से चप्पा चप्पा गूंज रहा था।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago