सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के शुभारंभ पर शिवालयों में गूंजे भजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के शुभारंभ पर रविवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में भक्ति और सांस्कृतिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों में शिव भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और श्रद्धालुओं की सहभागिता ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ देखा।
शहर के झारखंडी महादेव मंदिर, गंगेश्वर महादेव मंदिर, गंगानगर मानसरोवर मंदिर, गोरखनाथ मंदिर, शिव शक्ति मंदिर (जेल रोड), मुक्तेश्वर नाथ मंदिर (ट्रांसपोर्ट नगर) तथा पीतेश्वर महादेव मंदिर (भरोहिया) में सुबह से ही पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलती रही। मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और जगह-जगह हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे।
कार्यक्रम का संयोजन क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र गोरखपुर के प्रभारी डॉ. यशवंत सिंह राठौर, उप निदेशक के नेतृत्व में किया गया, जिनके मार्गदर्शन में सभी आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए।
राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर की ओर से श्रद्धालुओं को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व से संबंधित बुकलेट वितरित कर यात्रा के उद्देश्य और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी गई। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक टीमों ने शिव तांडव, लोकगीत और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को आकर्षित किया।
गंगेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं और युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

13 minutes ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

36 minutes ago

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

19 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

19 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago