महान गायिका की पुण्यतिथि पर भजन संध्या का आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच द्वारा स्व)लता मंगेशकर की पहली पुण्यतिथि पर एक भजन संध्या का आयोजन किया गया,,उपरोक्त कार्यक्रम को नटराज संस्थान में आयोजित किया गया l आयोजन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत समरसता प्रमुख राजकिशोर भाई मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में बनारस घराने के गायक अजय शर्मा ( म्यूजिक टीचर नवोदय विद्यालय बहराइच) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुवात बसुरी वादक संदीप मिश्र ने की l तान्या पूरी ने लता मंगेशकर को समर्पित अपनी प्रस्तुति पेश की l 9 साल की अन्वेषा एवं 11 साल की शमाभवी ने( ए मेरे वतन के लोगो का के) के गाने से सभी को आकर्षित कर वहा वहीं लूटी, मशहूर गायक सोनू रस्तोगी एवं नटराज संस्थान के मुनिराज ने लता जी को समर्पित अपनी प्रस्तुति दी l अंत बनारस घराने से आए अजय शर्मा ने अपनी कुछ मीठी यादों के साथ स्व: लता मंगेशकर को याद किया एवं सबका मन मोह देने वाले भजनों से अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया । कार्यक्रम को संबोधित करते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत समरसता प्रमुख ने लता मंगेशकर की अद्भुत संगीतमय यात्रा को याद किया उन्होंने बताया कि बचपन से मैंने स्व: लता के गीतों को सुना ,उन्होंने जिस भी गीत को गाया वो अमर हो गया,देश भक्ति गीत गाए तो देश के हर वर्ग को देश भक्ति में पिरोया,उनसे प्रेरणा लेने आज के नौजवानों को ऐसे ही बनाना चाहिए भारतरत्न रही लता जी अपने गीतों के साथ अमर हो गई। अंत में उन्होंने संस्थान को बधाई दी की जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान हर मौके पर साहित्यक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगो को हमेशा जोड़ता आया है और आगे भी ऐसे ही समाज को जागृत करने करने का कार्य करती रहे मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं। संस्थान के अध्यक्ष जसवीर सिंह ने भी सभी को संबोधित किया एवं महान गायिका को याद किया l उन्होंने कहा कि समाज में उनके जैसा कोई नही बन सकता l परंतु उनसे प्रेरणा लेते हुए हमे भी उन कदमों पर चलना चाहिए और कुछ ऐसे कार्य करना चाहिए जिससे देश क्या अपितु विदेशो में भी देश का रोशन हो। जगदीश केसरी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। संस्थान की तरफ से अध्यक्ष जसवीर सिंह,उपाध्यक्ष श्रद्धा पांडे, प्रबंधक जगदीश केसरी,सचिव गौरव शर्मा,उपसचिव विभा ,सयोजक पंकज कुमार,सदस्य नंदिनी पांडे, मुनिराज,तान्या पूरी,सोनू रस्तोगी, आदर्श त्रिवेदी तबला,जिला समरसता प्रमुख रजनीश शुक्ला,अन्वेषा,शांभवी,अजय शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

1 hour ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

1 hour ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

1 hour ago

ट्रंप की धमकी पर ईरान का बड़ा दांव, परमाणु ठिकानों के चारों ओर मानव ढाल

ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…

4 hours ago

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

16 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

17 hours ago