सांसद-विधायक के भगीरथ प्रयास से अंडरपास के निर्माण मार्ग प्रशस्त- सुधांशु सिंह

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सांसद ई०प्रवीण निषाद और विधायक अंकुरराज तिवारी के भगीरथ प्रयास के फलस्वरुप जिला मुख्यालय खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
ज्ञात हो कि गोरखपुर-लखनऊ रेल खण्ड पर खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित क्रासिंग पर फ्लाई ओवर का निर्माण होने के बाद क्रासिंग फाटक को रेलवे द्वारा स्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। तब से नागरिक व जनप्रतिनिधि गण समय-समय पर मांग व प्रयास करते रहे।
अब उनकी मांग पर ₹ पांच करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास निर्माण कराया जाएगा।
ध्यातव्य है कि संत कबीर नगर के सांसद ई० प्रवीण निषाद और खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने विगत दिनों इसके लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगाई थी और रेलमंत्री से मिलकर जनता की समस्याओं से अवगत कराया था। जिस पर रेलवे की टीम ने मौका मुआयना किया था। उनके निर्देश पर टीम ने जांच की थी। अब अंडरपास के निर्माण का आदेश आ गया है जिसमें रेलवे के एग्जीक्यूटिव डाइरेक्टर एस.के. जोशी ने इस संबंध में महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे ए.के. मिश्रा को पत्र भेजा दिया है।
इस बाबत भाजपा के नगर उपाध्यक्ष युवा नेता ई० सुधांशु सिंह ने कहा कि सांसद और विधायक के लगातार प्रयास से अंडरपास के स्वीकृति का मार्ग प्रशस्त हो सका है। जल्दी ही अंडरपास का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। जिससे आम जनता के साथ व्यापारियों के रोजी-रोटी व आवागमन की समस्या से निजात मिलेगी।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

28 minutes ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

30 minutes ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

32 minutes ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

1 hour ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

1 hour ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

2 hours ago