जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकी मुठभेड़ में भागलपुर का बेटा शहीद

चार साल का बेटा और दो साल की बेटी हुई अनाथ, गांव में शोक की लहर

भागलपुर।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान बिहार के भागलपुर जिले के चापर गांव के वीर सपूत अंकित यादव ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। यह दर्दनाक घटना मंगलवार की रात की है, जब अचानक आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, लेकिन इस दौरान आतंकियों की गोली अंकित को लग गई।

ढाई घंटे तक चला इलाज, लेकिन बचाया न जा सका
गंभीर रूप से घायल अंकित को पहले AIP-06 और फिर देवी पोस्ट लाया गया। वहां बटालियन के RMO (रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर) ने लगातार ढाई घंटे तक उनका इलाज किया, लेकिन बुधवार सुबह 6:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सुबह 10 बजे सेना के अधिकारियों ने यह दुखद खबर अंकित के बड़े भाई निरंजन यादव को दी।

गांव में गमगीन माहौल
अंकित यादव भागलपुर जिले के रंगरा प्रखंड के चापर गांव के रहने वाले थे। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के लोग उन्हें उनकी बहादुरी और सादगी के लिए हमेशा याद करते हैं।

परिवार की पृष्ठभूमि भी देशसेवा में
शहीद अंकित, लक्ष्मी यादव के पुत्र थे। वे अपने पीछे पत्नी रुबी देवी, चार वर्षीय पुत्र कीनू बाबू और दो वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं। परिवार में बड़े भाई निरंजन यादव, मिथलेश यादव (RPF) और मुकेश यादव (सेना से रिटायर्ड) भी देश की सेवा में रहे हैं।

आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर
शहीद का पार्थिव शरीर आज सेना के सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव चापर लाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गांव और जिले के लोग अपने इस वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित होंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago