बीईओ के निरीक्षण में छात्रों की उपस्थिति मिली कम दिये चेतावनी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
पडरौना के बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को चार परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर अध्यापक उपस्थिति, छात्र उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था व छात्रों के अधिगम स्तर की जांच की। अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के प्रति उदासीन अभिभावकों से संपर्क कर उन्हे जागरुक किया।
बीईओ सबसे पहले उच्च प्राथमिक विद्यालय जंगल जगदीशपुर पहुंचे। यहां कुल 110 छात्रों का नामांकन है जिसमे 65 छात्र उपस्थित मिले। इसके पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय मदरहवा के निरीक्षण के दौरान शिक्षक उपस्थित मिले। 100 छात्रों मे से 68 छात्र उपस्थित पाए गए। शिक्षकों को नियमित कक्षा कार्य व गृह कार्य देने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय मदरहवा के निरीक्षण के दौरान 85 छात्रों मे 45 छात्र उपस्थित मिले। उसके बाद बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय भरपटिया का निरीक्षण किया । जहां 102 छात्रों में 60 छात्र उपस्थित मिले। उसके बाद बीईओ ने सहायक अध्यापिका शैल सिंह के साथ मिलकर गांव का भ्रमण कर, अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के प्रति उदासीन अभिभावकों से संपर्क कर उन्हे जागरुक किया। भ्रमण के दौरान अभिभावकों ने बीईओ से सहायक अध्यापिका की तारीफ की, बीईओ ने कहा कि शासन के निर्देश पर सतत अनुश्रवण चलता रहेगा। लापरवाह शिक्षक बक्शे नही जाएंगे।

parveen journalist

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

5 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

7 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

9 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

9 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

11 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

11 hours ago