बीईओ ने छात्रों को वितरित किया नि:शुल्क चश्मा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
पडरौना विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय जंगल जगदीशपुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी छात्रों व रसोइयों को चश्मा वितरित किया।
उक्त विद्यालय में प्रधानाध्यापक तारकेश्वर शुक्ल के अनुरोध पर नेत्र चिकित्सकों की टीम ने, छात्रों व रसोईयों का नेत्र परीक्षण किया था। जिसमें 14 छात्रों व 2 रसोईयों को चश्मा की आवश्यकता बताई गई। नेत्र चिकित्सालय द्वारा नि:शुल्क चश्मा बुधवार को बीईओ सुरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा वितरित किया गया। बीईओ ने पुस्तक पढ़वाकर गुणवत्ता जांच की, और बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने हेतु प्रेरित किया। उन्होने इन्स्पायर एवार्ड आधार कार्ड हेतु भी आवश्यक निर्देश दिया। शिक्षकों के प्रयास व कक्षा-कक्ष को देख प्रशंसा की। एआरपी दुर्गेश त्रिपाठी निकट दृष्टि दोष,दूर दृष्टि दोष,उत्तल व अवतल लेंस के बारे में बच्चों को बताया। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डा. सुधीर कुमार श्रीवास्तव व बीईओ का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र व बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। डा. श्रीवास्तव ने बच्चों को मन से पढ़ने, वैज्ञानिक सोच हेतु का जागरूक किया। इस दौरान निकहत गजाला, ताहिरा बानों, डाक्टर सूर्या सिंह, रसोइया गण, ग्रामवासी उपस्थित रहे।

parveen journalist

Recent Posts

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

14 minutes ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

1 hour ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

1 hour ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

2 hours ago

सिकंदरपुर में मार्च माह का बिजली रोस्टर जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मार्च माह के लिए विद्युत आपूर्ति…

2 hours ago

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

8 hours ago