मदरसा के नाम पर विधि विरुद्ध संचालित विद्यालय को बीईओ ने कराया बंद

सरकारी विद्यालय में छात्रों का नामांकन कराने का दिया निर्देश डीएम को भेजी रिपोर्ट

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत ठाड़ीभार के नौका टोला में मदरसा के नाम पर संचालित किए जा रहे एक अमान्य विद्यालय को बंद कराकर अग्रिम कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी। इस दौरान बीईओ ने विद्यालय के प्रबंधक से इस आशय का प्रमाण पत्र भी लिया कि बिना वैध दस्तावेज के विद्यालय संचालित नहीं किया जाएगा, तथा छात्रों का नामांकन सरकारी विद्यालय में कराया जाएगा।
पूर्व में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उक्त अमान्य विद्यालय को बंद करने की नोटिस दी गई थी। इसके बावजूद विद्यालय संचालित किए जाने की सूचना पर शुक्रवार को जांच करने पहुंचे बीईओ ने प्रबंधक से विद्यालय के मान्यता से संबंधित कागजात मांगे, प्रबंधक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज के मुताबिक चल रहा विद्यालय मदरसा अहले सुन्नत फैजाने रजा बैकुंठपुर अहिरौली के पते पर कक्षा एक से पांच तक के लिए पंजीकृत पाया गया। विद्यालय संचालक पंजीकृत पते से 10 किमी दूर ठाड़ीभार गांव में अंग्रेजी माध्यम से आठ तक की कक्षाओं का अवैध रुप से संचालन कर रहे थे, जिसमें लगभग 150 छात्र नामांकित हैं। प्रबंधक द्वारा बताया गया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को विद्यालय का स्थान परिवर्तन करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। लेकिन कोई वैध दस्तावेज न होने पर बीईओ ने अपने सामने ही विद्यालय बंद करवा छात्रों को घर भेज दिया। प्रबंधक से प्रमाण पत्र ले लिया कि आगे उक्त अमान्य विद्यालय संचालित नहीं किया जाएगा। इस संबंध में बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

17 minutes ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

47 minutes ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

2 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

3 hours ago