Categories: Uncategorized

सिकंदरपुर में महावीरी झंडा जुलूस निकलने से पहले मार्ग का उपजिलाधिकारी व पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण

शांतिपूर्ण आयोजन हेतु किया गया स्थलीय जायजा

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

राम अखाड़ा द्वारा निकाले जाने वाले प्रथम महावीरी झंडा जुलूस के मद्देनजर शनिवार को उप जिलाधिकारी सुनील कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार ने जुलूस के मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जुलूस की शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्नता सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई निरीक्षण में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडे, सहित कई सम्मानित जनप्रतिनिधि, अखाड़ा प्रतिनिधि एवं पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर संभावित रूट पर पैदल मार्च कर जुलूस मार्ग की स्थिति का जायजा लिया। अखाड़ेदारों व जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को सुझाव देते हुए कहा कि परंपरागत मार्गों की स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, तथा ट्रैफिक नियंत्रण की पूर्व तैयारी कर लेनी चाहिए। वहीं अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी तत्परता से कार्य किया जाएगा। जुलूस को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल है और सभी वर्गों से सहयोग की अपील की जा रही है ताकि यह आयोजन सामाजिक सौहार्द और परंपरा की मिसाल बन सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मंज़िल और गन्तव्य

जीवन में प्रतिपल धैर्य रखकर अपनाकर्तव्य पालन निरंतर करना होगा,क्योंकि उचित समय आने पर हीकिसी…

16 seconds ago

क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार का निधन पुलिस विभाग में शोक

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुवायां कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार का अचानक निधन हो जाने…

5 minutes ago

थाना समाधान दिवस में 119 शिकायतें प्राप्त, 25 का मौके पर निस्तारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया,…

25 minutes ago

गौ सदन में अचानक पहुंचे डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं की खुली पोल

मधवलियां गौ सदन का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए सख्त…

2 hours ago

गांव चलो अभियान: दोस्तपूरा शक्ति केंद्र पर स्वच्छता और जनसंपर्क से जागरूकता की नई पहल

स्वच्छता के साथ विकास का संदेश, दोस्तपूरा में भाजपा का विशेष अभियान कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की…

2 hours ago

रेलवे ट्रैक पर मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक…

3 hours ago