पटना (राष्ट्र की परम्परा डैस्क)बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने राज्य की 85% मेडिकल और डेंटल सीटों पर दूसरे चरण के एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। पर्षद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सेकेंड राउंड की च्वॉइस फिलिंग 5 सितंबर से शुरू होगी और 8 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद 12 सितंबर को प्रोविजनल आवंटन लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। उम्मीदवारों को 15 से 18 सितंबर तक नामांकन और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
पर्षद ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे अभ्यर्थी जिन्होंने पहले चरण में सीट आवंटन के बाद ‘अपग्रेडेशन का विकल्प No’ चुना और संस्थान में जाकर दस्तावेज सत्यापन कर नामांकन करा लिया है, या जिन्होंने ‘अपग्रेडेशन का विकल्प Yes’ दिया और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करा लिया है, वे चाहें तो 2 से 3 सितंबर शाम 4 बजे तक फ्री एग्जिट ले सकते हैं। वहीं, जो उम्मीदवार पहले चरण में सीट मिलने के बावजूद दस्तावेज़ सत्यापन नहीं करा पाए, उन्हें स्वतः ही फ्री एग्जिट माना जाएगा।
इसी बीच, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने भी नीट यूजी के 15% ऑल इंडिया कोटे के लिए सेकेंड राउंड का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत, रजिस्ट्रेशन 4 से 9 सितंबर तक MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर किया जा सकेगा। सीट मैट्रिक्स 3 सितंबर को जारी होगी।
च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 5 से 9 सितंबर तक चलेगी, जिसमें उम्मीदवारों को 9 सितंबर तक विकल्प लॉक करना अनिवार्य होगा। इस राउंड की काउंसलिंग में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्हें पहले चरण में सीट आवंटित नहीं हुई थी, या जिन्होंने आवंटन के बाद भी दस्तावेज़ सत्यापन पूरा नहीं किया।
इस प्रकार, मेडिकल एडमिशन की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में प्रवेश कर रही है और अभ्यर्थियों को तय समयसीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी गई है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…